जमशेदपुर, जनवरी 6 -- जमशेदपुर। पोद्दार वैश्य कल्याण समिति कोल्हान की संगठनात्मक बैठक मानगो टैंक रोड स्थित समिति के कार्यालय पोद्दार भवन में सोमवार को आयोजित की गयी। समिति के अध्यक्ष अरुण पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामना दी गई। इसके बाद महामंत्री श्रीकांत देव ने संस्था के रजिस्ट्रेशन से संबंधित प्रगति की जानकारी सदस्यों को दी। पारिवारिक मिलन सह वनभोज के मुद्दे पर सदस्यों ने सर्वसम्मति से 25 जनवरी को टेल्को के थीम पार्क में आयोजित करने का निर्णय लिया। वनभोज में शामिल होने के लिए सहयोग राशि तय कर दी गयी। 10 वर्ष से कम के बच्चों के लिए कोई सहयोग राशि नहीं होगी। बैठक में सलाहकार नंदकिशोर पोद्दार, मनोज पोद्दार, अरविंद पोद्दार, संजीव पोद्दार, रूपेश पोद्दार शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.