समस्तीपुर, फरवरी 6 -- समस्तीपुर। करीब तीन माह पूर्व नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर सोनवर्षा चौक पर हुई राहुल हत्याकांड में अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अपने पोते को न्याय दिलाने के लिए मृतक के दादा तीन माह दर दर की ठोकर खाने को विवश है। मृतक के दादा नारायण महतो ने फिर से एसपी को आवदेन देकर गिरफ्तारी सुनिश्चत करने की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि 5 अक्टूबर 2025 को उनके पोते की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर नगर थान में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसमें उजियारपुर जनकपुर के रामबाबू कुमार, विभूतिपुर रूपौली खुर्द के अंकित कुशवाहा, मिल्की खानपुर के प्रवीण कुमार व मोहनपुर वार्ड सात के आयुष कुमार को नामजद किया गया था। बावजूद अब तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं की है। वहीं आरोपी खुलेआम घूम रहे है। उन्होंने कहा ...