लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- जिले के 128 परीक्षा केन्द्रों पर रविवार को नव भारत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में बुजुर्गों ने उत्साह के साथ भाग लिया। परीक्षा केन्द्र पर पहुंची 80 साल की जगराना ने बताया कि कार्यक्रम के तहत उनको लिखना सिखाया गया। घर पर पोती से कलम पकड़ना और अक्षर लिखना सीखा। आज परीक्षा के लिए बुलाया गया है। अब अपना नाम लिख लेती हैं। अब तक जहां जरूरत होती थी अंगूठा लगाती थी अब वह भी हस्ताक्षर कर सकेंगी। परीक्षा कक्ष में बुजुर्गों में खुशी दिखी। बीएसए प्रवीण तिवारी के निर्देशन में रविवार को आयोजित की गई परीक्षा में 1406 बुजुर्गों ने भाग लिया। परीक्षा सुबह से शुरू हुई। जिसको जब समय मिला परीक्षा केन्द्र पर पहुंचकर परीक्षा में भाग लिया। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुजुर्गों का पंजीकरण कर उनको लिखना सिखाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.