कटिहार, अक्टूबर 27 -- आजमनगर, एक संवाददाता थाना क्षेत्र के चौलहर पंचायत अंतर्गत फुतकी टोला गांव में भूमि विवाद के बीच पोता के द्वारा 15 अक्टूबर को दादा-दादी पर जानलेवा हमला किया था। इस हमले के शिकार दोनों दंपत्ति का इलाज के दौरान मौत हो गया। रविवार को 70 वर्षीय अयोध्या सिंह का अहले सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी। जबकि कुछ दिन पहले ही इनकी पत्नी 65 वर्षीय शांति देवी का भी निधन हो गया था। दंपत्ति के निधन से पूरे परिवार में मातम छा गया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामूली जमीनी विवाद को लेकर पोता मिथुन सिंह एवं अन्य के द्वारा धारदार हथियार से 65 वर्षीय शांति देवी एवं 70 वर्षीय अयोध्या सिंह पर जान लेवा हमला कर दिया गया था। इलाज के दौरान 65 वर्षीय शांति देवी की मौत कुछ दिन पूर्व ही हो चुकी थी। रविवार को उसके पति अयोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.