सोनभद्र, जनवरी 9 -- ओबरा। स्थानीय सी परियोजना में गुरुवार की दोपहर में पोताई कर रहा एक पेंटर की गिरकर मौत हो गई। ओबरा थाने के एसआई राम लोचन यादव ने बताया कि मृतक के पुत्र कृपा शंकर ने थाना में दी तहरीर में बताया है कि उसके पिता 59 वर्षीय पुन्नू पनिका उर्फ जयकिशन पनिका निवासी ओबरा गांव ओबरा सी परियोजना में पेंटर का कम करते थे। गुरुवार की दोपहर में पुताई करने के दौरान सीढ़ी फिसल जाने से गंभीर रूप से सिर के अंदर चोट आ गई। वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। घटना की जानकारी पर ओबरा पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.