गोड्डा, फरवरी 3 -- पोड़ैयाहाट। सोमवार को पुलिस ने पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बांझी तालझारी मुख्य मार्ग किताजोर समीप से ओवरलोड बीड़ी पत्ता पिकअप वाहन को जप्त किया है। इस संदर्भ में बताया जाता है कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की मुख्य मार्ग होकर दुमका के रास्ते ओवरलोड बीड़ी पत्ता पिकअप वाहन ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने संबंधित पदाधिकारी को सूचना देकर कार्रवाई की। इस संबंध में थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध कोयला, बालू, पत्थर, शराब की छूट माफियाओं को नहीं दी जाएगी।माफिया जिस मार्ग पर अवैध कारोबार की नींव रखेगी पुलिस पैनी नजर के साथ कार्रवाई करेगी।उन्होंने कहा कि जप्त ओवरलोड बीड़ी पत्ता पिकअप वाहन की सूचना वरीय अधिकारी को दे दी गई है।आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...