घाटशिला, जनवरी 31 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के सुदूर तेंतला पोड़ा और कमलपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण होगा। दोनों योजनाओं का शिलान्यास मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने शुक्रवार को शिलापट्ट का अनावरण कर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को गांव तक पहुंचाने का काम तेजी से हो रहा है। मुख्यमंत्री का सोच एक विकसित प्रदेश बनाने का है। इस दिशा में हम सभी मिलकर आगे बढ़ रहें हैं। विधायक ने कहा कि पोटका के 35 गांवों में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण किया जाएगा। स्वास्थ्य केंद्र बन जाने से यहां ग्रामीणों को प्राथमिक चिकित्सा में सुविधा होगी। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सोनमनी सरदार, पूर्व पार्षद हीरामणि मुर्मू, ग्राम प्रधान प्रदीप दल, मुखिया पुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.