किशनगंज, फरवरी 23 -- पोठिया। पोठिया पुलिस ने रविवार को मॉर्निंग गश्ती के दौरान पोठिया थाना क्षेत्र के अलग अलग दो स्थानों से अवैध बालू से लदे दो ट्रेक्टरों को जब्त कर लिया। बताते चले की तैयबपुर व कुसियारी से पुलिस ने बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर खनन पदाधिकारी को सूचना दे दी है। तैयबपुर में महानंदा नदी से बालू का अवैध खनन कर लाया जा रहा था, तो वही कुसियारी में डोंक नदी के बागरानी घाट से ट्रैक्टर पर अवैध खनन कर बालू ले जाया जा रहा था। पुलिस को कुसियारी पंचायत के बागरानी घाट से अवैध बालू खनन की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने ट्रैक्टरों को जब्त करते हुए खनन विभाग को अग्रोतर कार्रवाई के लिए सूचित किया है। बता दें कि रविवार की सुबह गश्ती के दौरान बालू लदे ट्रैक्टर को रोककर माइनिंग चालान की मांग पुलिस पदाधिकारी ने की। लेकिन ट्रैक्टर चालक ...