किशनगंज, फरवरी 20 -- पोठिया निज संवाददाता, पोठिया प्रखंड अंतर्गत बुढनई पंचायत के डांगीबस्ती आदिवासी टोला के बच्चें तीन किमी की दूरी तय कर प्रतिदिन सुहागी डांगी मध्य विद्यालय आते है। जिसे लेकर पोशाक क्षेत्र लोग काफी परेशान है।दरअसल गांव में 16 वर्ष पहले एक नव सृजित प्राथमिक विद्यालय का स्थापना किया गया था,लेकिन शिक्षा विभाग की उदासीनता के कारण विद्यालय भवन का निर्माण नहीं हो सका है।जबकि गांव के रविनंदन हसदा द्वारा गांव में ही 10 डिसमिल जमीन बिहार सरकार के नाम से 2012 में ही डोनेट कर चुका है। मशालन गांव के छोटे छोटे बच्चे तीन किमी चलकर किशनगंज ठाकुरगंज मुख्य सड़क पार करते हुए मध्य विद्यालय सुहागी डांगी चलकर आते जाते है। गौरतलब हो की आदिवासी टोला प्राथमिक विद्यालय को 2012 के दौरान की तीन किमी दूर सुहागी डांगी मध्यविद्यालय में टैग किया गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.