किशनगंज, मई 5 -- पोठिया, निज संवाददाता। पोठिया चौक स्थित व्यापार मंडल काली मंदिर परिसर में रविवार को 48 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। अष्टयाम प्रारंभ होने से पहले 251 महिलाएं और कन्याओं द्वारा गाने-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जो काली मंदिर से निकलकर पोठिया चौक होते हुए रोटीपट्टी स्थित बूढ़ी चनानदी से श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भर दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर, हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर वापस संकीर्तन स्थल पर पहुंची। जहां कार्यक्रम स्थल को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों के पवित्र जल से अनुष्ठान स्थल का शुद्धिकरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष राजकुमार साह उर्फ बनुआ ने बताया कि अखंड हरिनाम संकीर्तन में पश्चिम बंगाल के करणदिघी, रायगंज, कलियागंज से कीर्तन मंडली पहुंचे हैं। साथ ही पांजीपाड़ा से रासलीला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.