किशनगंज, दिसम्बर 26 -- पोठिया। निज संवाददाता पोठिया प्रखंड में गुरुवार को क्रिसमस पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नौकट्टा पंचायत के चिल्हामारी स्थित सत्य फ्रीविल चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। जहां प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश गूंजता रहा। सत्य फ्रीविल चर्च में फादर रॉयल मरांडी की अध्यक्षता में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। इस दौरान फादर ने प्रभु यीशु मसीह के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए प्रेम, करुणा और मानवता का सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में फादरी रॉयल मरांडी, विनय हांसदा, सुलेमान टुडू, भारती हांसदा, विनोद कुमार गुप्ता,सुमित दास,विजय हांसदा, लिली मरांडी, ज्ञानेष्वर मुर्मू,आर्यन,स्मिथ विश्वास, समा,विशाल दास,जीविका सोरेन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हि...