किशनगंज, जुलाई 6 -- पोठिया, निज संवाददाता। शनिवार को पोठिया थाना अध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाली गई। फ्लैग मार्च पोठिया थाना परिसर से पोठिया,बाजार, दुर्गा मंदिर,व्यापार मंडल से फ्लैग मार्च वापस थाना परिसर पहुंचा। मुहर्रम पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन काफी सजग है। क्षेत्र में हर गतिविधियों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है। असमाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। श्री अमन ने फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से अपील करते हुए कहा की पर्व शांति और अमन का पैगाम देता है। इसलिए पर्व शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाए। किसी भी अफवाहों में ध्यान न दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...