किशनगंज, जनवरी 12 -- पोठिया, निज संवाददाता। पोठिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत अंतर्गत झीलबस्ती माखनपोखर गांव से एक किशोर बीते तीन दिनों से लापता है। रविवार को लड़के के पिता नाजीर हुसैन ने थाना में एक आवेदन देकर थानाध्यक्ष अंजय अमन से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित नाजीर हुसैन ने बताया कि उनका (16 ) पुत्र आरिफुल हक अपने घर से बीते 9 जनवरी की शाम 4 बजे से अचानक लापता हो गया है। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र आरिफुल हक पोलियो रोग से भी ग्रसित है। इससे पहले भी वह घर से इसी तरह भाग कर चला गया था। जो काफी खोजबीन के बाद मिला। फिर से अचानक लापता हो जाने से परिजन बेहद चिंतित व परेशान है। उन्होंने बताया कि सभी रिश्तेदार और अगल-बगल के गांव में लड़के की खोजबीन की लेकिन कही अतापता नहीं चल सका। मामले में थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि परिजनों के लिखित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.