घाटशिला, फरवरी 24 -- पोटका में 24.39 लाख की लागत से बनेगा तालाब पोटका, संवाददाता। प्रखंड के पोड़ाडीहा पंचायत अंतर्गत मुड़ासाई में जल संसाधन ( लघु सिंचाई) जमशेदपुर प्रमंडल के 24.39 लाख की लागत से सरकारी तालाब का जीर्णोद्धार किया जाएगा। सोमवार को योजना का शिलान्यास बतौर मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर तालाब जीर्णोद्धार योजना को उनकी अनुशंसा पर स्वीकृति मिली है। तालाब का जीर्णोद्धार हो जाने से गांव के लोगों को स्नान, कृषि कार्य और सिंचाई में सहुलियत होगी साथ ही मवेशियों को भी पेयजल सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि एक-एक कर विकास योजनाओं को गति दी जा रही है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो व हीरामणि मुर्मू, झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो, सुधीर सोरेन, भूवनेश्वर सरदार, ग्राम प...