जमशेदपुर, जनवरी 10 -- वित्तीय वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड और राज्य योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए 2,80,98,823 रुपये की राशि स्वीकृत और आवंटित की गई है। जानकारी के अनुसार, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण की मूल प्रशासनिक स्वीकृति 11 करोड़ रुपये थी। व्यय स्वीकृति के बाद योजना की कुल लागत 12,13,98,823 रुपये निर्धारित की गई है। इसमें से 9,33,00,000 रुपये एनएचएम निधि से और शेष 2,80,98,823 रुपये राज्य योजना मद से देय हैं। अबतक राज्य योजना मद से कोई राशि आवंटित नहीं की गई थी, जबकि वर्तमान आवंटन के साथ राज्य योजना से कुल आवंटन 2,80,98,823 रुपये हो गया है। भवन निर्माण से पोटका और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.