घाटशिला, फरवरी 16 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के बच्चों के लिए एक अनूठी रचनात्मक पहल महुआ साइलेंट ज़ीन प्रोजेक्ट का शुभारंभ सोमवार से हुआ। यह परियोजना यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन (युवा) और फुल टाइम हेजहोग स्टूडियो (शैलज़ा) के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास है। परियोजना की रूपरेखा कलाकार शैलज़ा ने तैयार की है, जो बच्चों के साथ कला कार्यशालाओं का संचालन कर रही हैं। युवा संस्था एक सामुदायिक भागीदार के रूप में अपने प्रशिक्षकों के माध्यम से इस पहल को समुदाय तक पहुंचा रहा है। कार्यशालाएं पोटका प्रखंड के पोटका और टांग्राईन स्कूल में आयोजित की गईं, जिनमें कुल 50 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह एक वर्षीय परियोजना कलाकारों, गैर-सरकारी संगठन और बाल कलाकारों की साझेदारी का सशक्त उदाहरण है। परियोजना के प्रथम चरण में दो स्कूलों में दो दिवसीय कार्यशालाएं...