घाटशिला, फरवरी 22 -- पोटका,संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)के पोटका में शनिवार को बच्चा चोरी के आरोप में कृषि सर्वेयर को ग्रामीणों ने दो घंटे तक घेरे रखा। बाद में मुखिया प्रतिनिधि और कुछ जागरूक लोगों ने उसे ग्रामीणों से चंगुल से मुक्त कराया। घटना दिन के 10 बजे की है। पुलिस ने लोगों को इस प्रकार की सूचना थाना को देने के साथ कानून हाथ में न लेने की अपील की है। जानकारी के मुताबिक, पोटका की मानपुर पंचायत के सावनाडीह में कृषि विभाग के लिए क्रॉप सर्वे करने पहुंचे कार्यकर्ता तपन मन्ना को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर घेर लिया और उनसे मारपीट करने पर उतारू हो गए। तपन पास के ही पिछली रहने वाले हैं। कृषि विभाग फसल का डिजिटल सर्वे का काम कुछ युवकों से करा रहा है। इसी क्रम में तपन माहलीसाई गए थे। पूछताछ करने के क्रम में ही दर्जनों महिला, पुरुष व बच...