जमशेदपुर, जून 27 -- पोटका प्रखंड कार्यालय परिसर में सैकड़ों की संख्या में व्हीलचेयर वर्षों से धूल फांक रही हैं। इनमें से कई अब कबाड़ बनने की स्थिति में पहुंच चुकी हैं। करदाताओं की गाढ़ी कमाई से खरीदी गईं ये व्हीलचेयर उन दिव्यांगों तक नहीं पहुंच पाईं, जो वर्षों से सहायता के लिए प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के चक्कर काट रहे हैं। प्रशासन की इस लापरवाही पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पोटका प्रखंड कार्यालय की कार्य संस्कृति सवालों के घेरे में है। सैकड़ों व्हीलचेयर वितरण के बजाय धूल फांक रही हैं। यह लापरवाही नहीं, जनसेवा के नाम पर मजाक है। इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। दिनेश ने झारखंड के मुख्यमंत्री और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.