जमशेदपुर, फरवरी 23 -- पोटका की जन वितरण प्रणाली दुकानदार मिकी हांसदा का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। उस पर खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप है। निलंबन का आदेश प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की अनुशंसा पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फीकार अंसारी ने जारी किया है। मिकी हांसदा पर आरोप है कि कार्डधारकों से बायोमेट्रिक कराने के बावजूद 135.26 क्विंटल खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया। इस दुकान से जुड़े सभी कार्डधारकों को तत्काल पड़ोस की पीडीएस डीलर उमा गुप्ता की दुकान से संबद्ध किया गया है। इसके अलावा मां मनसा महिला समूह ग्वालकाटा की मिकी हांसदा से संबद्धता को भी समाप्त कर दिया गया है। अब मां मनसा समूह से जुड़े कार्डधारकों को भी उमा गुप्ता से संबद्ध कर दिया गया है। हालांकि उमा गुप्ता को निर्देशित किया गया है कि उन्हें संबद्ध लाभुकों को मिक...