घाटशिला, नवम्बर 12 -- पोटका,संवाददाता। पोटका थाना क्षेत्र के सरमंदा पत्थर खदान (स्टोन माइनिंग) में हाइवा से दबकर दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों के नाम शुभोजित गोप (30) एवं टुकलू सरदार (28) हैं। घटना मंगलवार अपराह्न की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि मौजा सरमंदा में सुजीत कुमार मंडल को 3 एकड़ में पत्थर खनन का लीज प्राप्त है। मंगलवार को खनन बाद हाइवा (जेएच-05यू-6288) पत्थर (बोल्डर) लोड कर खदान से ऊंचाई पर चढ़ रहा था। वाहन के केबिन में शुभोजित व डाला में टुकलू सवार थे। दुर्भाग्यवश चढ़ाई के दौरान हाइवा वाहन में यांत्रिक खराबी आ गई,जिससे वाहन ऊंचाई से लुढ़कने लगा। वाहन से कूदे फिर भी नीचे दब गए वाहन लुढ़कने के दौरान भयवश शुभोजित और टुकलू वाहन से कूद गए। लुढ़कने के दौरान हाइवा पलट गया और दोनों वाहन के नीचे दब गए। माइंस में काम कर रहे अन्य मजदूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.