घाटशिला, जनवरी 8 -- पोटका,संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पोटका के सभागार में गुरुवार को जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धावरिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सभी सीएचओ और एमपीडब्लू उपस्थित थे। मौके पर आगामी 10 फरवरी से 25 फरवरी तक होने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के लिए सभी को जागरूक किया गया। साथ ही एम डी ए और फ्लेरिया की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में संयुक्त रूप से पोटका के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ रजनी महाकुर, वी बी डी कंसल्टेक गीतांजलि शर्मा, पीरामल लीड, शशिभूषण प्रसाद, बीपीएम अनामिका सिंह, एमटीएस सुनील तिर्की, आर अंजली उपस्थित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.