घाटशिला, जनवरी 1 -- पोटका, संवाददाता। पोटका प्रखंड के माताजी आश्रम में रामकृष्ण देव का 140वां कल्पतरु दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम के ट्रस्टी सुनील डे ने कहा भगवान रामकृष्ण कल्पतरु थे। इस अवसर पर रामकृष्ण देव की पूजा की गयी। अपराह्न में सामूहिक जप, ध्यान और प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर रघुनंदन बनर्जी, तपन मंडल, तपन कुमार मंडल, महितोष मंडल, बलराम गोप, विश्वमित्र खण्डायत, बिमल मंडल, तपन डे, रवींद्र नाथ दास, सुबोध मंडल, प्रशांत मण्डल, सिमी पालित, सुलेखा पालित, अंजलि मंडल, अमल बिश्वास, छवि रानी मंडल, चीनू मा, बेलारानी मंडल आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...