घाटशिला, दिसम्बर 27 -- पोटका, संवाददाता। झारखंड सरकार के कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा पांचवी अनुसूचि में पेसा कानून को लागू करने की मंजूरी दिये जाने की खुशी में झारखंड मुक्ति मोर्चा पोटका प्रखंड कमेटी के द्वारा शुक्रवार को हाता में जुलूस निकालकर व लड्डू वितरण कर खुशी का इजहार किया गया। जुलूस का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने किया। कार्यकर्ताओं की भीड़ दुर्गा पूजा मैदान से शुरू हो कर टाटा रोड पेट्रोल पंप पहुंची एवं वापस हाता चौक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जुलूस में कार्यकर्ताओं ने न विधानसभा न लोकसभा सबसे बड़ी ग्रामसभा जैसे नारे लगाए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि झारखंड मे पेसा कानून की मांग वर्षों से किया जा रहा था,इस मांग को झामुमो सरकार ने पूरा किया है। यह सरकार का एक ऐतिहासिक क...