गुमला, दिसम्बर 26 -- कामडारा। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गांव पोजे खरवाटोली में बुधवार की रात जंगली हाथियों के एक झुंड ने भारी तबाही मचाई। हाथियों ने किसान बंधन तोपनो के खेत में लगी मड़ुआ की फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया।जानकारी के अनुसार रात के समय विचरण करते हुए हाथियों का झुंड गांव पहुंचा और बंधन तोपनो की लगभग एक एकड़ भूमि में लगी मडुआ की फसल के साथ-साथ बारी में लगे टमाटर व अन्य सब्जियों की खेती को भी बर्बाद कर दिया।घटना के बाद पीड़ित किसान ने गुरुवार सुबह स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बसिया के वनपाल को इसकी सूचना दी। साथ ही वन विभाग से क्षतिपूर्ति मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही से चिंता जताते हुए वन विभाग से सुरक्षा के ठोस उपाय करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.