पाकुड़, दिसम्बर 27 -- पाकुड़। एम‌ओआइसी डॉ. के.के सिंह ने शुक्रवार को पोचाथोल स्वास्थ्य उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। सीएचसी में कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी की जांच की। उन्होंने दवा कक्ष और लैब ओटी, इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्यकर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने मरीजों से भोजन और दवाओं की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने व्यवस्था को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाना और मरीजों को बेहतर सुविधा सुनिश्चित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...