मधेपुरा, फरवरी 15 -- मधेपुरा। संवाद सूत्रसदर थाना क्षेत्र के गोसाई टोला वार्ड चार में एक पोखड़ मे डूबने से एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में मातम छाया हुआ है। बताया गया कि गोसाई टोला वार्ड आठ निवासी नीरज कुमार के तीन वर्षीय पुत्र अनुराग कुमार की मां पोखड़ के पास बकड़ी चरा रही थी। इसी दौरान बच्चा अनुराग खेलते खेलते पोखड़ में गिर गया। पोखड़ घर के पास ही था। अनुराग की मां आंगन चली गई। कुछ देर जब बच्चा आंगन नहीं आया तो परिजन उसको खोजने लगे। करीब एक घंटा बाद कुछ बच्चों ने पोखड़ में डूबने की बात कही। लोगों ने पानी में जब उसे खोजने लगे। करीब एक घंटे बाद बच्चे का शव पानी मे मिला। परिजनों ने अनुराग को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल में बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनो...