सहरसा, जनवरी 16 -- सहरसा, नगर संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के झपड़ा टोला स्थित एक पोखर में मिट्टी भरने की बात से आक्रोशित लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने पोखर को सरकारी पोखर बताते हुए कहा कि कुछ लोग इसे निजी संपत्ति बताकर भरने के प्रयास कर रहे हैं। जिसके खिलाफ बड़ी संख्या में स्थानीय महिला और पुरुष सड़क पर उतर कर धरना-प्रदर्शन किया ।भू-माफियाओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग किया।धरना प्रदर्शन कर रहे रोहिन दास सहित अन्य ने बताया कि यह पोखर सिर्फ इलाके की आस्था साथ जुड़ा है।इधर मिट्टी भरने की सूचना पर आक्रोशित लोगों ने पोखर समीप हीं एकजुट होकर नारेबाजी किया।स्थानीय लोगों ने बताया कि वे लोग काफी समय से पोखर के पानी का उपयोग करते आ रहे हैं। पोखर को भरने से पर्यावरण को नुकसान होगा। लोगों को भी काफी परेशानी होगी...