मोतिहारी, सितम्बर 15 -- कुण्डवा चैनपुर। कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के तेलहारा कला में रविवार शाम पोखर में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक नितेश साह का पांच वर्षीय पुत्र हंश कुमार था। परिजनों ने बताया कि जीवित पुत्रिका व्रत के दौरान बच्चा अन्य बच्चों के साथ गांव के पोखर में नहाने गया था। पोखर से स्नान कर अन्य बच्चे तो घर लौट गये पर हंस देर शाम तक नहीं लौटा। जब देर शाम तक बच्चा घर नहीं आया तो लोग उसे ढूंढने लगे। बच्चा पोखर के पानी में उपलाता हुआ मिला। परिजन तुरंत उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गये लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। स्थानीय डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। नितेश साह के दो पुत्रों में हंस छोटा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...