सीतामढ़ी, फरवरी 1 -- बैरगनिया। स्थानीय प्रिया रानी राय डिग्री कॉलेज के सटे कुरनी नामक पोखर में स्नान करने गये एक व्यक्ति की गहरे पानी में डूबने की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नगर के डूबरवाना वार्ड 24 कुली टोला निवासी स्व. योगी पासवान के 48 वर्षीय पुत्र श्याम बाबू पासवान शनिवार को करीब 10 बजे उक्त पोखर के पास अपना कपड़ा, जूता उतारकर पानी में स्नान करने के लिए प्रवेश किया। लेकिन वह लौट कर नहीं आया, तब शोर शराबे के साथ परिजन सहित आसपास के लोग जुटे। अनि बंटी कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस भी पहुंची। लेकिन स्थानीय गोताखोरों के प्रयास के बावजूद डूबे व्यक्ति का कोई पता नहीं चला। सीओ रंजीत कुमार खुद घटनास्थल पर पहुंचे और सूचना एसडीआरएफ की टीम को दी। फिर टीम पहुंचकर डुबकर लापता हुए व्यक्ति की खोज की, लेकिन शाम तक सफलता नहीं मिली। पु...