सीतामढ़ी, सितम्बर 1 -- सुरसंड। थाना क्षेत्र के कोआड़ी गांव में रविवार को पोखर में स्नान करने गई एक छात्रा की डूबने से मौत हो गई। मृतका सुमन कुमारी (उम्र लगभग दस वर्ष) कोआड़ी गांव के वार्ड संख्या सात निवासी गंगाराम मुखिया की पुत्री थी। मिली जानकारी के अनुसार, भादो माह के भदैया रब पर्व के अवसर पर सुमन अपने परिवार व पड़ोस की दर्जनों महिलाओं के साथ गांव के ब्रम्हस्थान पोखर में स्नान व पूजा करने गई थी। तैरना नहीं जानने के कारण वह स्नान के दौरान गहरे पानी में चली गई और डूब गई। स्नान के बाद अन्य महिलाएं घर लौट आईं। बाद में परिजनों को जब वह काफी देर तक घर में नहीं दिखी तो लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान किसी का ध्यान पोखर की ओर नहीं गया। मुखिया ने बताया कि मृतका कभी भी पोखर में स्नान करने नहीं जाती थी। रविवार को पर्व के कारण वह घर व...