छपरा, फरवरी 3 -- छपरा, हमारे संवाददाता। शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में मंगलवार को चार वर्षीय बच्ची की पोखर में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत बच्ची की पहचान लोहरा गांव निवासी विक्रम कुमार साह की पुत्री आयुषी कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार आयुषी घर के पास खेल रही थी। खेल-खेल में वह कब गांव के पोखर के पास पहुंच गई, किसी को इसकी भनक नहीं लगी। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में बच्ची को पोखर से बाहर निकालकर छपरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार मच गई। मां का रो-रोकर बुरा हा...