कटिहार, जनवरी 21 -- कटिहार, एक संवाददाता कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत के नवाबगंज वार्ड संख्या 3 स्थित एक पोखर से मंगलवार को दोपहर एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर कोढ़ा थाना के पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बादइ परिजन को सौंप दिया है। अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान राजेश महतो के रूप में किया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि रविवार से ही किशन महतो के पुत्र राजेश महतो उम्र 35 घर से निकला था। बड़ा भाई गोपाल महतो के द्वारा काफी खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को उसकी मां घास काटने के लिए पोखर के बगल से गुजर रही थी। इसी समय गुजरने के दौरान गांव के समीप स्थित एक पोखर के पास अपने पुत्र राजेश महतो के शव को देखा। शव...