बिहारशरीफ, मार्च 18 -- पोखर किनारे मिली किशोरी की लाश, प्रेमी पर गला दबा हत्या का आरोप 6 माह पहले हुई थी गांव में पंचायती , वाबजूद प्रेमी फोन कर करता था तंग रात के 11 बजे से घर से हो गयी थी गायब , सोमवार की सुबह मिला शव फोटो : हत्या : सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कक्ष के पास गमगीन परिवार । परवलपुर,निज संवाददाता । थाना क्षेत्र के पिलीच गांव के पोखर किनारे सोमवार की सुबह एक 14 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान इसी गांव की रामवृक्ष मांझी की पुत्री कविता कुमारी के रूप में की गई है । परिवार वाले प्रेमी पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पप्पू कुमार दलबल के साथ गांव पहुंच कर मामले की छानबीन की। किशोरी के गले पर रस्सी से दबाने के निशान मिले हैं। इससे हत्या की आशंका और गहरा गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.