नवादा, जनवरी 8 -- मेसकौर, निज प्रतिनिधि प्रखंड की तेतरिया पंचायत के अलवां गांव में पोखर का अतिक्रमण कर लिया गया है। जिससे सिंचाई पर ग्रहण लगने लगा है। गांव की खेती की सिंचाई इसी एकमात्र साधन पोखर पर निर्भर है। पठारी क्षेत्र में जल संचय का पोखर काफी महत्व रखता है। पर, पोखर पर एक व्यक्ति द्वारा 15-20 डिसमिल भूमि कब्जा कर लिया गया है। अलवां गांव निवासी उमेश कुमार आलोक, जयराम प्रसाद, वसंत कुमार विपिन, रामलखन प्रसाद यादव, दीपक कुमार, मुसाफिर प्रसाद, बाबूचंद प्रसाद, सत्येन्द्र कुमार, महेंद्र मंडल, राजकुमार प्रसाद समेत दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन आयुक्त मगध प्रमंडल गया, जिला पदाधिकारी नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, अंचल अधिकारी मेसकौर व बीडीओ मेसकौर को सौंप कर पोखर को अतिक्रमण मुक्त करने की गुहार लगाई थी। आवेदन में कहा गया था कि ...