दरभंगा, जनवरी 2 -- केएम टैंक मोहल्ले में धर्मेश्वर नाथ महादेव का प्राचीन मंदिर है। सावन महीने व शिवरात्रि में भक्तों का तांता लग जाता है। मोहल्ले के अनुराग कुमार, सुजीत राय आदि बताते हैं कि दशहरे में केएम टैंक दुर्गा मंदिर के आसपास मेला लगता है। ग्रामीण क्षेत्रों से भारी तादाद में लोग आते हैं। उन्होंने बताया कि खेलकूद के लिए बगल में पोलो मैदान है, पर वहां अधिकतर सरकारी कार्यक्रम होने से खिलाड़ियों को दिक्कत होती है। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में ओपन जिमखाना की सुविधा होनी चाहिए। साथ ही केएम टैंक एवं लोहिया चौक पोखर में बोटिंग की सुविधा होनी चाहिए। इससे मोहल्ले के लोगों के साथ बाहर आनेवाले लोग भी आकर्षित होंगे। इससे रोजगार बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि निगम अधिकारियों को मोहल्ले के सौंदर्यीकरण पहल करनी चाहिए। वार्ड नंबर 47 का इलाका समृद्ध बनेगा।...