मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करजा थाना क्षेत्र के पोखरैरा टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर एक लग्जरी कार से 11 कार्टन शराब जब्त की है। मौके से वाहन के मालिक समेत दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। थानेदार दीपक कुमार ने बताया कि विभाग को गोपनीय जानकारी मिली थी कि उत्तर प्रदेश से छपरा के रास्ते होते हुए मुजफ्फरपुर आ रही एक सफेद रंग की लग्जरी कार में शराब की एक बड़ी खेप लाई जा रही है। इसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया और पोखरैरा टोल प्लाजा के पास सघन जांच अभियान शुरू किया गया। चेकिंग के दौरान जब संदिग्ध कार की तलाशी ली गई तो पाया गया कि शराब को छिपाने के लिए सीटों के नीचे और डिक्की बनाई गई थी। टीम ने कार से 11 कार्टन शराब बरामद की। मौके...