महाराजगंज, अगस्त 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर क्षेत्र के पिपरदेउरवा स्थित पोखरे में शनिवार दोपहर पांच से छह वर्षीय एक बालक के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस, नगर पालिका और स्थानीय लोगों ने पोखरे में जाल डालकर बच्चे की तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। बच्चे की पहचान और उसके परिजनों का भी पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल भी मौके पर पहुंचीं। अध्यक्ष ने तत्काल एनडीआरएफ टीम को सूचित कर बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी रामखेलावन पोखरे में उतरकर खोजबीन करते रहे, लेकिन बच्चे का पता नहीं चला। गांधी नगर स्थित कम्युनिटी सेंटर के इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.