देवरिया, दिसम्बर 2 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पोखरे में डूब रहे मासूम की एक सिपाही ने जान बचा ली। सिपाही के साहस की लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं। घटना दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पोखरे की है। सोमवार को पौराणिक तीर्थ स्थली श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर परि एक मांगलिक कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए क्षेत्र के तारासारा गांव की रहने वाली ऊषा देवी अपने चार वर्षीय पुत्र हिमांशु के साथ आई थीं। ऊषा देवी कार्यक्रम में व्यस्त हो गईं, जबकि हिमांशु खेलते हुए श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर के पीछे स्थित पोखरे में डूबने लगा। इसी बीच रुद्रपुर के एसआई विरेन्द्र कुमार और सिपाही मनोज कुमार सिंह सहन कोट के पास एक मुकदमा में नक्शा बनाने चले गए। हिमांशु को पोखरे में डूबता देख कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह वर्दी पहने ही पोखरे में कूद गए। मनोज सिंह हिमांशु की जान बचाकर उ...