गाजीपुर, जनवरी 8 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के उतरौली गांव में गुरुवार को पोखरे में डूबने से 40 वर्षीय मजदूर लोरिक पाल की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पोखरे से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक लोरिक के छोटे पुत्र धर्मेंद्र ने बताया कि उसके पिता गुरुवार की सुबह शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। जब परिजनों को चिंता हुई तो वे खोजबीन के लिए निकले। इसी दौरान ग्रामीणों ने सूचना दी कि पोखरे में एक शव तैर रहा है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि वह शव उसके पिता का है। धर्मेंद्र ने बताया कि वह दो भाई-बहनों में छोटा है, जबकि उसकी बड़ी बहन खुशबू है। पिता की असामयिक मौत से मां चिंता देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोक...