छपरा, नवम्बर 22 -- एकमा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के धनौती गांव में मछली पालन के लिए बनाए गए पोखरे में शनिवार को डूबने से दो चचेरे भाइयों समेत तीन मासूमों की मौत हो गयी। एक ही साथ गांव के तीन बच्चों की मौत से कोहराम मच गया। खुशी से भरा गांव चीख-पुकार और मातम में डूब गया।मृत बच्चों की पहचान मनोज मांझी के 4 वर्षीय पुत्र उज्ज्वल कुमार, सरोज मांझी की 3 वर्षीया पुत्री तान्या कुमारी और सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पकवलिया गांव निवासी शिव प्रसन्न यादव की 6 वर्षीया पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुई है। सोनी अपने मामा के घर शादी समारोह में आई हुई थी। दोनों बच्चे स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ते थे और सोनी भी उनके साथ ही गयी थी। केंद्र से घर वापस लौटने के बाद नजदीक बने पोखरे के पास सभी खेलने लगे। तान्या का पोखरे के पास पांव फिसल गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.