आजमगढ़, मई 16 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मेहियापार गांव में गुरुवार शाम पोखरे में डूबने से चचेरी बहनों की मौत हो गई। दोनों मवेशी चराने के लिए गई थीं। शाम छह बजे परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पोखरे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घंटेभर की मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। अहरौला थाना क्षेत्र के खजुरी धनेजपट्टी गांव निवासी 10 वर्षीय राजिया पुत्री नौशाद और 12 वर्षीय साजिया पुत्री इरशाद चचेरी बहन थीं। गुरुवार अपराह्न करीब तीन बजे दोनों मवेशी चराने के लिए घर से निकली थीं। साथ में साजिया का भाई आठ वर्षीय आदित्य भी गया था। तीनों मवेशियों के साथ घर से करीब एक किलोमीटर दूर पड़ोस के गांव मेहियापार के सीवान में चले गए। राजिया और साजिया शाम करीब पांच बजे पोखरे में नहाने लगीं। गहरे पान...