गोरखपुर, जनवरी 1 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पचगांव स्थित गूरम समय माता मंदिर परिसर के पोखरे में बुधवार रात करीब दस बजे 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के साथ जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका की पहचान पचगांव निवासी रीतिका सिंह पुत्री अनिल सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रीतिका रात में शौच के लिए घर से अकेले निकली थी। शौच के बाद वह मंदिर परिसर के पोखरे के पास गई, जहां पैर फिसलने से वह पानी में गिर गई और डूब गई। गुरुवार सुबह करीब छह बजे परिजन तलाश करते हुए मंदिर पहुंचे तो पोखरे में उसका शव दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

हिंदी ह...