संतकबीरनगर, अप्रैल 27 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शनिवार को समय माता मन्दिर पोखरे के सुन्दरीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया। अब तक हो चुके कार्यों की जानकारी लेते हुए उसकी गुणवत्ता को भी डीएम ने चेक किया। उन्होंने निर्माण कार्य के गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ ही जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर पालिका ईओ को निर्देश दिया कि समय माता मन्दिर परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। यहां गन्दगी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पोखरे के सुन्दरीकरण कार्य की ड्रॉईंग को देखते हुए उसके अनुसार अभी तक हो चुके कार्यों की जानकारी लिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य बरसात से पहले हर हाल में पूरा करा लिया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एसडीएम सत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.