चमोली, दिसम्बर 16 -- चमोली जिले के पोखरी विकासखंड में जंगली जानवरों के लगातार हमलों और आबादी क्षेत्रों में घुसकर दहशत फैलाने के विरोध में मंगलवार को जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने थाली बजाकर सरकार और वन विभाग के खिलाफ जनाक्रोश रैली निकाली। इस रैली में महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। जनाक्रोश रैली मंगलवार को पोखरी ब्लॉक मुख्यालय के डामर नामक स्थान से प्रारंभ होकर विनायकधार तक निकाली गई। सामाजिक कार्यकर्ता संतोष नेगी ने बताया कि पूरे क्षेत्र और आसपास के गांवों में हिंसक वन्यजीवों के लगातार हमलों से आक्रोशित जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने रैली निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी अबरार अहमद के माध्यम से भारत सरकार और राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में भालू और गुलदार के आतंक से ग्र...