आजमगढ़, फरवरी 2 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के राजापुर सिकरौर (ओहदारीपुर) गांव में सोमवार को पांच वर्षीय बालक की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। वह खेलने के लिए पोखरी के किनारे गया था। बालक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोगों ने शव को पोखरा से निकाला, परिजनो ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सरायमीर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर (ओहदारीपुर) गांव निवासी पांच वर्षीय मोहम्मद हसन पुत्र अबु शहमा के घर से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर पोखरी है। सोमवार को दोपहर में मोहम्मद हसन घर से खेलने के लिए निकला था। काफी देर तक उसके घर न पहुंचने पर परिवार के लोग बालक की तलाश कर रहे थे। पोखरी में मछली का पालन किया गया है। शाम करीब पांच बजे तलाश करते हुए गांव के लोग पोखरी के किनारे पहुंचे। पोखरी में मोहम्मद हसन की पेंसिल गिरी हुई दिखाई...