लातेहार, जनवरी 31 -- बेतला, प्रतिनिधि । संत रविदास की आज 649 वीं जयंती है। उनके अनुयायी आज अपनी सुविधानुसार सुसज्जित पंडालों में संत रविदास की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं मौके पर शाम में झारखंड के प्रसिद्ध व्यास लोरिक यादव और बिहार के विकास तूफानी के बीच दोगोला का शानदार मुकाबला होगा। इसकी जानकारी देते डॉ. बीआर अंबेडकर कमेटी पोखरीखूर्द के अध्यक्ष रघुनंदन राम रवि ने जयंती समारोह और दोगोला की सभी तैयारियां पूरी कर लिए जाने की बात बताई। यहां बता दें कि हरेक वर्ष माघ पूर्णिमा को पूरे देश भर में संत रविदास की जयंती हर्षोल्लास मनाई जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...