लातेहार, जनवरी 29 -- बेतला प्रतिनिधि । संत रविदास जयंती पर डॉ. बीआर आंबेडकर कमेटी पोखरीखुर्द द्वारा एक फरवरी की शाम पूजा-पंडाल के पास झारखंड के प्रसिद्ध व्यास लोरिक यादव और बिहार के विकास तूफानी के दोगोला का शानदार मुकाबला होगा। जानकारी कमेटी के रघुनंदन राम ने दी। वहीं राम ने उक्त दोगोला प्रोग्राम का सभी संगीत प्रेमियों से आनंद उठाने की अपील की है। इधर जयंती मनाने को लेकर लोगों में खासा उत्साह का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...