गुमला, अप्रैल 18 -- घाघरा प्रतिनिधि घाघरा थाना क्षेत्र के कुगांव निवासी ग्रामीण भिखुवा उरांव की पोखरा में डूबने से मौत हो गई, लेकिन घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक उनका शव नहीं खोजा जा सका है। शव को तलाशने के लिए नौका और जाल की मदद से कई प्रयास किए गए। बावजूद इसके सफलता नहीं मिली। घाघरा थाना प्रभारी पुनीत मिंज ने बताया कि एनडीआरएफ टीम को घटना की जानकारी मेल के माध्यम से दी गई है और उनकी सहायता की प्रतीक्षा की जा रही है।घटना स्थल पर शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। लोग टकटकी लगाए शव निकलने का इंतजार करते रहे। वहीं शव नहीं मिलने से मृतक के परिजनों की बेचैनी और दुख साफ झलक रहा था।अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि आखिर कब तक भिखुवा उरांव का शव बाहर निकाला जा सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.