छपरा, फरवरी 7 -- मांझी। मांझी नगर पंचायत के बीचोंबीच स्थित दीघा पोखरा का पानी लगातार बढ़ रहा है और जल निकासी के लिए बनाये गए नाला पर किये गए अतिक्रमण की वजह से जल निकासी पूरी तरह ठप हो गई है। पोखरा के बढ़ते जलस्तर से दर्जनों एकड़ खेतों में लगी फसल फसलें डूब गई हैं और अब लोगों के घरों में पानी प्रवेश करने लगा है। जल जमाव की वजह से माली टोला से थाना बाजार को जोड़ने वाली सड़क पर पिछले चार वर्षों से आवागमन पूरी तरह बन्द पड़ा हुआ है। मांझी मंडल भाजपा अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने नगर पंचायत की कार्य पालक पदाधिकारी को एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपकर नाला से अतिक्रमण हटाकर तत्काल नाला की सफाई कराने तथा पक्का नाला का निर्माण कराने की मांग की है। नल जल पाइप फूटने से सड़कों पर बह रहा पानी,फसल बर्बाद नगरा। प्रखंड क्षेत्र के खैरा और तुजारपुर पंचायत में पाइप फूटन...