छपरा, जनवरी 16 -- कोपा। कोपा थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव के फरार शराब धंधेबाज के खिलाफ कार्रवाई की गई। फरार शराब धंधेबाज दिनेश कुमार मांझी उर्फ पेटू बताया गया है। कोपा पुलिस उसके घर पर ढोल बजा कर शुक्रवार को इश्तेहार चिपकाया। कोपा पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया है। अगर समय सीमा के अंदर शराब धंधेबाज न्यायालय में हाजिर नहीं होता है तो उस पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...